(hindi medium) MCQs Class 11 शारीरिक शिक्षा पाठ -3 शारीरिक पुष्टि, सुयोग्यता व जीवन -शैली

MCQs Class 11 physical education ch -3 physical fitness, wellness and lifestyle  (Hindi medium)


बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर


1. "यह एक व्यक्ति की बिना थकावट के दैनिक कार्य करने की योग्यता है। इससे अधिक खेल क्रियाओं में भाग लेने आकस्मिक घटनाओं का सामना करने के लिए कॉफी ऊर्जा रहती है। " निम्न में से किसका कथन है ?

(a) क्यूरेटन

(b) डॉन हॉस्किन्स

(c) डेविड आर० लैम्ब

(d) वेबस्टर्स विश्वकोष


उत्तर :- (d) वेबस्टर्स विश्वकोष


2. सुयोग्यता का वैज्ञानिक अर्थ-स्वस्थ होने की दशा तथा____से मुक्ति है। 

(a) दुख

(b) रोगों

(c) तनाव

(d) दुश्चिंता


उत्तर :-(b) रोगों


3. निम्न में से कौन-सा सुयोग्यता का अंग नहीं है।

(a) शारीरिक सुयोग्यता

(b) सामाजिक सुयोग्यता

(c) मानसिक सुयोग्यता

(d) दुश्चिंता


उत्तर :-(d) दुश्चिंता


4. निम्न में से कौन-सा शारीरिक पुष्टि का घटक है?

(a) शक्ति

(b) गति

(c) सहनक्षमता

(d) उपरोक्त सभी


उत्तर :- (d) उपरोक्त सभी


5. किसी प्रतिरोध का सामना करने की मांसपेशियों की योग्यता को क्या कहते है?

(a) मांसपेशियों की शक्ति

(b) मांसपेशियों की लचक

(c) मांसपेशियों की सहनक्षमता,

(d) उपरोक्त में से कोई नहीं


उत्तर :-(a) मांसपेशियों की शक्ति


6. मांसपेशियों की आइसोमीट्रिक शक्ति को किस यूनिट में मापते है ?

(a) किलो ग्राम में

(b) जूल में

(c) पाऊण्ड में

(d) लीटर में


उत्तर :-(c) पाऊण्ड में


7. गतिशील शक्ति को ____शक्ति भी कहते है?

(a) आइसोमीट्रिक

(b) आइसोटिमिक

(c) आईसोटोनिक

(d) आइसोकाईनेटिक


उत्तर :-(c) आईसोटोनिक


8. निम्न में से कौन-सा गतिशील शक्ति का प्रकार है?

(a) अधिकतम शक्ति

(b) विस्फोटक शक्ति

(c) सहनक्षमता शक्ति

(d) उपरोक्त सभी


उत्तर :-(d) उपरोक्त सभी


9. कम से कम समय में अधिक दूरी को तय करने की क्षमता को कहते है?

(a) दमखम

(b) गति

(c) सहनक्षमता

(d) अवरोध


उत्तर :-(b) गति


10. "एक ही नमूने की गतिविधि को तीव्रता से बार-बार करने की योग्यता को गति कहते है। " किसा कथन है?

(a) जॉनसन

(b) बैरो

(c) कैसिडी

(d) जे बी नैश


उत्तर :-(b) बैरो


11. सहन क्षमता को भी कहा जाता है? 

(a) शक्ति

(b) त्वरण योग्यता

(c) लचक

(d) आंतरिक बल


उत्तर :-(d) आंतरिक बल


12. गतिविधि की अवधि के अनुसार सहनक्षमता के अंतर्गत 45 सैकेण्ड से 2 मिनट तक तीव्र शारीरिक गतिविधि को कौन-सी अवधि की सहनक्षमता माना जाता है।

(a) अल्प अवधि सहनक्षमता

(b) गति सहनक्षमता

(c) मध्यम अवधि सहनक्षमता

(d) दीर्घ अवधि सहनक्षमता


उत्तर :-(a) अल्प अवधि सहनक्षमता


13. किसी व्यक्ति के शरीर के जोड़ों की गतियों के____को लचक कहते है।

(a) आकार

(b) बनावट

(c) विस्तार

(d) आकृति


उत्तर :-(c) विस्तार


14.. निम्न में से किसका संबंध तालमेल संबंधी योग्यता से नहीं है?

(a) संयोजन योग्यता 

(b) प्रतिक्रिया योग्यता

(c) विभेदन योग्यता

(d) त्वरण योग्यता


उत्तर :-(d) त्वरण योग्यता


15. निम्न में से किस घटक का संबंध स्वास्थ्य संबंधी योग्यता से है

(a) हृदय श्वसन सुयोग्यता

(b) लचक

(c) मांसपेशीय सहनक्षमता

(d) उपरोक्त सभी


उत्तर :- (d) उपरोक्त सभी



MCQs OF CLASS 11 PHYSICAL EDUCATION ALL CHAPTERS LINKS 


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

CLASS 11 BST CH-5 CASE STUDIES AND VALUE BASED QUESTIONS (EMERGING MODES OF BUSINESS)

MCQs of Class 11 home science ch 3 food, nutrition, health and fitness mcq question with answer

Class 11 home science ch 2 mcq questions with answer