Mcqs अर्थशास्त्र के लिए सांख्यिकी इकाई-1 परिचय (सांख्यिकी) statistics for economics -introduction class 11 mcq questions in hindi
1. अर्थशास्त्र की समस्त समस्याओं का मूलभूत कारण है (क) गरीबी (ख) जनसंख्या (ग) बेरोजगारी (घ) दुर्लभता उत्तर (घ) 2. अर्थशास्त्र को परिभाषित किया जा सकता है कि "लोग ...... कैसे करते हैं, का अध्ययन है" (क) अपने असीमित संसाधनों का प्रयोग (ख) आय का अर्जन (ग) दुर्लभ संसाधनों को उचित उपयोग से संतुष्टि । (घ) सर्वश्रेष्ठ विद्यालय में शिक्षा की प्राप्ति उत्तर (ग) 3. मेरा दोस्त अतुल जो एक गायक है, के आज के दो क्रियाकलाप नीचे दिए गए हैं (i) सुबह उसने गायन के लिए मंच पर एक कार्यक्रम किया तथा फीस के रूप में 10000 प्राप्त किए। (ii) शाम को हमने उसकी 4 वर्षीय बेटी का जन्मदिन घर पर मनाया और उसके लिए उसने एक गाना गाया। ऊपर दी गई सूचनाओं के आधर पर कौन सा कथन सत्य है - (क) क्रियाकलाप (i) एक आर्थिक क्रिया है और (ii) गैर आर्थिक क्रिया है (ख) क्रियाकलाप (i) एक गैर आर्थिक तथा (ii) आर्थिक क्रिया है (ग) क्रियाकलाप (i) और (ii) दोनों आर्थिक क्रियाएं हैं। (घ) क्रियाकलाप (i) और (ii) दोनों गैर आर्थिक क्रियाएं हैं। उत्तर (क) 4. आर्थिक समस्या के कारण उत्पन्न होती है। (क) असीमित आवश्यकताएं (ख...