class 12 hindi raghuvir Sahay - Vasant aya , Todo MCQs

Class 12 hindi raghuvir Sahay - Vasant aya, Todo MCQs



1"वसंत आया" कविता के रचयिता कौन हैं ?
A. रघुवीर सहाय 
B. जयशंकर प्रसाद
C. महादेवी वर्मा
D तुलसीदास


2.तोड़ो कविता की निम्नलिखित में से कौन सी शैली है?
A. रागात्मक शैली
B. उद्बोधन शैली(उद्बोधनपरक)
C. द्वंद्वात्मक शैली
D. उपरोक्त में से कोई नहीं


3.कवि ने चिड़िया के चहचहाने की तुलना किससे की है?
A. बहन के दा कहने से 
B. बहन से
C. वसंत ऋतु से
D. पीले पत्तों से


4.कवि को वसंत के आने का पता कैसे चला?
A. मौसम से
B. पीले पत्तों से
C. कैलेंडर से
D. बहन से


5.कवि को ढाक के जंगलों के दहकने का पता कैसे चला?
A.चिड़िया के चहकने से
B. कविताओं से
C. पत्थरों से 
D. ऑफिस से


6."पियराए पत्ते" शब्द का क्या अर्थ है ? 
A. पीहर
B. पीना
C. पीले पीले पत्ते
D.पानी पी चुके पत्ते


7.कवि ने निम्नलिखित में से वसन्त की कौन - सी विशेषता बताई है ?
A. ढाक के जंगल दहकते हैं
B. वन फूलों से लद जाते हैं 
C. पीले पीले पत्ते गिरने लगते हैं
D. उपरोक्त सभी


8"वसन्त आया" कविता में कवि की चिंता क्या है?
A. पलाश के जंगलों में लगी आग
B. पेड़ों से पत्तों का झरना
C. मनुष्य का प्रकृति से रिश्ता टूटना
D. नवनिर्माण करना


9.कवि ने 'तोड़ो' कविता में क्या आह्वान किया है ? 
A. नवनिर्माण की भूमि के लिए चट्टानें तोड़ने का 
B. ऊसर जमीन को गोड़कर उपजाऊ बनाने का 
C. कवि मन में व्याप्त ऊब तथा खीज को तोड़ कर नवसृजन का 
D. उपरोक्त सभी का


10.तोड़ो' कविता में पत्थर और चट्टान किसके प्रतीक 
हैं ?
A नवसृजन के
B. वसन्त ऋतु के
C. जीवन में आने वाली बाधाओं के
D. कविता के


11.तोड़ो कविता का मुख्य भाव या प्रतिपाद्य क्या है? 
A. नवसृजन ,सृजनात्मक या नवनिर्माण के लिए प्रेरित करना
B. विध्वंस करने के लिए प्रेरित करना 
C.जिंदगी में धन प्राप्त करने की प्रेरणा देना 
D. उपरोक्त में से कोई नहीं


12.गोड़ो गोड़ो गोड़ो से कवि क्या कहना चाहता है?
A. मन की खीज को खत्म करना 
B.आधे आधे गाने की बात
C. धरती को गोड़ कर उपजाऊ बनाना
D. A औरB दोनों


13.कवि के अनुसार मन के मैदान पर क्या व्याप्त है ?
A. दूब 
B. घास
C.मिट्टी
D. ऊब


14.आधे आधे गाने से कवि का क्या आशय है?
A. मन के मैदान पर व्याप्त ऊब के कारण पूरी बात न कर पाना
B.आधा गाना पूरा नहीं करना चाहता
C प्रकृति को छोड़ देना
D. उपरोक्त में से कोई नहीं


15. रघुवीर सहाय निम्न में से एक की पत्रकारिता से जुड़े हुए नहीं थे- 
A.नवजीवन दैनिक
B.नव भारत टाइम्स
C.धर्मयुग
D.दिनमान


16. निम्नलिखित में से एक रघुवीर सहाय की रचना नहीं है - 
A.सीढ़ियों पर धूप में
B.चुका भी नहीं हूँ मैं
C.हँसो हँसो जल्दी हँसो
D.कुछ पते कुछ चिट्ठियाँ


17. रघवीर सहाय निम्न में से किस सप्तक से जुड़े हुए थे- 
A.पहला सप्तक
B.दूसरा सप्तक
C.तीसरा सप्तक
D.चौथा सप्तक


18. निम्नलिखित में से असत्य कथन छांटिए - 
A.रघुवीर सहाय ने काव्य-रचना में अपनी पत्रकार-दृष्टि का सर्जनात्मक उपयोग किया है।
B..उनके काव्य-संसार में आत्मपरक अनुभवों की जगह जनजीवन के अनुभवों की रचनात्मक अभिव्यक्ति अधिक है।
C..जीवनानुभवों की अभिव्यक्ति के लिए वे कविता की संरचना में कथा या वृत्तांत का उपयोग करते हैं।
D..उनके काव्यों में यथार्थ की अपेक्षा कल्पना की उड़ान अधिक है l


19. निम्नलिखित में कौन-सा 'वसंत आया' कविता का प्रतिपाद्य नहीं है- 
A.ऋतु परिवर्तन को आज हम सरलता से महसूस कर लेते हैं l
B.वसन्त ऋतु का आना अब अनुभव करने की बजाय कैलेंडर से जाना जाता है।
C.इस कविता में आज के मनुष्य की आधुनिक जीवन शैली पर व्यंग्य किया है।
D.आज मनुष्य का प्रकृति से रिश्ता टूट गया है।


20.बंगले के किस वृक्ष पर बैठी चिड़िया अपनेपन और मिठास से भरे स्वर में कुहुकी?
A.आम के
B.अशोक के
C.गुलमोहर के
D.नीम के


21. कवि के दफ्तर में छुट्टी किस बात का प्रमाण था ? 
A.दशहरे का
B.दीवाली का
C.ईद का
D.वसंत पंचमी का


22. कवि को कविताएँ पढ़ते रहने से किस बात का पता नहीं था? 
A.कि दहर दहर दहकेंगे कहीं ढाक के जंगल
कि रंग रस गन्ध से लदे फँदे दूर के विदेश के वे नन्दन वन होवेंगे यशस्वी
B.कि मशीनें बताएंगी ऋतु परिवर्तन के चक्र को
कि मधुमस्त पिक भौर आदि अपना अपना कृत्तित्व अभ्यास करके दिखावेंगे

23. जैसे गर्म पानी से नहाई हो –खिली हुई हवा आई’ में अलंकार है- 
A.उपमा
B.रूपक
C.श्लेष
D.उत्प्रेक्षा


24. रघुवीर सहाय किस काव्यधारा के कवि हैं? 
नई कविता
A.छायावाद
B.प्रगतिवाद
C.हालावाद

    तोड़ो

25 “पहाड़ मुझे उतना ऊँचा कभी नही लगा जितना लोग बताते हैं। मनुष्य से ज़्यादा ऊँचा कोई नही होता”।। यह कथन किसका है -
A.रघुवीर सहाय
B.दशरथ मांझी
C.अज्ञेय
D.मुक्तिबोध


26.निम्नलिखित में कौन-सा अंतर्मन का पोषक तत्व/रस नहीं है- 
A.संघर्षशील प्रवृत्ति
B.वेशभूषा
C.संकल्प के प्रति दृढ़ता/प्रतिबद्धता
D.मनोभावों के प्रति सजगता


27. 'गोड़ो गोड़ो गोड़ो' कह कर कवि क्या बताना चाहता है- 
A.मिट्टी की गुड़ाई की तरह मन की भी गुड़ाई होनी चाहिए
B.पौधों की देखभाल के लिए गुड़ाई जरुरी है
X.विचारों के परिष्कार के लिए मन की गुड़ाई जरुरी नहीं है
D.इनमें से कोई नहीं


28. निम्नलिखित में कौन सी रघुवीर सहाय की रचना नहीं है- 
A.आत्महत्या के विरुद्ध
B.हँसो हँसो जल्दी हँसो
C.अँधेरे में
D.लोग भूल गए हैं


29. प्रस्तुत कविता में कौन-सा रस है- 
A.शृंगार रस
B.अद्भुत रस
C.वीर रस
D.शांत रस


30. मन के सृजनात्मक आयामों की पहचान के लिए किन अवांछित तत्वों को निकालना जरुरी है 
A.ऊब
B.उकताहट
C.झुंझलाहट
D.उपरोक्त सभी


31.’तोड़ो-तोड़ो,गोड़ो-गोड़ो, व आधे-आधे' में अलंकार है-
A.उपमा
B.रूपक
C.उत्प्रेक्षा
S.पुनरुक्ति प्रकाश


32.मानव जीवन की उन्नति में क्या बाधक तत्व है
A.मन की सबलताएँ
B.मन की दुर्बलताएँ
C.मन का विश्वास
D.उपरोक्त में से कोई नहीं


33. तोड़ो कविता में धरती किसका प्रतीक है - 
A.मानव मन की
B.ब्रह्माण्ड की
C.मनुष्य के बाह्य आवरण की
D.खगोलीय पिंड की


34. कवि किसके लिए चट्टानें, ऊसर और बंजर को तोड़ने का आह्वान करता है। 
A.विध्वंस के लिए
B.सृजन के लिए
C.विनाश के लिए
D.उपर्युक्त सभी




काव्य खंड

1. जयशंकर प्रसाद - (क) देवसेना का गीत (ख) कार्नेलिया का गीत

2. विष्णु खरे - (क) एक कम (ख) सत्य

3. रघुवीर सहाय - (क) वसंत आया (ख) तोड़ो

4. तुलसीदास (क) भारत राम का प्रेम (ख) पद

5. मलिक मुहम्मद जायसी जायसी - बारहमासा

6. विद्यापति - पद


गद्य खंड

1. रामचंद्र शुक्ल - प्रेमघन की छायास्मृति

2. पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी - सुमिरिनी के मनके

3. फणीश्वर नाथ 'रेणु' - संवदिया

4. असगर वजाहत - शेर, पहचान, चार हाथ, साझा

5. निर्मल वर्मा - जहाँ कोई वापसी नहीं

6. ममता कालिया - दूसरा देवदास

Comments

Post a Comment